Tata Tiago EV जो दे रही है बड़ी से बड़ी कार कंपनीयो को टक्कर जानिए क्या है इसमें खूबी और साथ में इसके फीचर्स और माइलेज के बारे में

tata

अगर आप एक बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो Tata Tiago EV का ये रिव्यू आपके बड़े काम आ सकता है। सितंबर 2022 में लॉन्च हुई Tata Tiago EV ने कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प पेश किया। इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹8.5 लाख में है। यह कार 22,000 किलोमीटर से ज़्यादा चल चुकी है। रोज़ाना ऑफिस जाने से लेकर बाजार, घूमने और लोकल ट्रैवल तक – हर जरूरत में इसने बाइक की जगह ले ली है और खुद को एक भरोसेमंद साथी साबित किया है। 

आराम और परफॉर्मेंस में बेहद शानदार

दिल्ली-NCR जैसे शहरों में Tata Tiago EV ने कम नॉइस, बिना गियर शिफ्टिंग की सुविधा और साइलेंट ड्राइविंग अनुभव से यूज़र को बेहद तनाव मुक्त कर देता है। क्लच और गियर से मुक्ति की वजह से यह कार ट्रैफिक में भी बेहद आरामदायक है। आवाज़ और वाइब्रेशन लगभग ना के बराबर। सिटी यूज़ के लिए ये एक परफेक्ट EV है।

tata
Tata Tiago EV

कम दाम में मेंटेनेंस खर्च 

इस EV का मेंटेनेंस खर्च डीज़ल या पेट्रोल कारों की तुलना में काफी कम है। दो साल में कुल सर्विसिंग खर्च सिर्फ ₹6000 के आसपास रहा।  EV के लिए अलग डिपार्टमेंट है। सॉफ्टवेयर अपडेट, AC फिल्टर, ब्रेक ऑयल टॉप-अप, और व्हील अलाइनमेंट जैसे छोटे-मोटे काम हो चुके है।

रेंज और चार्जिंग का अनुभव

XT MR वेरिएंट में कंपनी 200 KM की रेंज का दावा करती है, लेकिन हकीकत में 150 KM के आसपास की रियल ड्राइविंग रेंज मिलती है। स्लो चार्जर से कार को फुल चार्ज करने में 7-8 घंटे लगते हैं और महीने भर में 1,000 किमी चलाने पर बिजली का खर्च करीब ₹1000 ही आता है – यानी प्रति किमी लागत ₹1 से भी कम। DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन से चार्जिंग थोड़ी महंगी है, करीब ₹300–₹350 तक का खर्च आता है।

चार्जिंग के तरीके 

Tata Tiago EV को चार्ज करने के तीन प्तरीके हैं और हर विकल्प का समय और खर्च अलग-अलग होता है।

स्लो चार्जर (घरेलू बिजली से चार्जिंग):यह सबसे सामान्य और कम लगत तरीका है। कंपनी गाड़ी के साथ एक स्लो चार्जर देती है जिसे आप 16-एम्पीयर घरेलू सॉकेट में लगा सकते हैं। इस चार्जर की मदद से गाड़ी को 10% से 100% तक चार्ज करने में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है। खर्च की बात करें तो महीने में लगभग 1,000 किलोमीटर ड्राइविंग पर सिर्फ ₹1,000 के अंदर बिजली बिल आता है, यानी ₹1 प्रति किलोमीटर से भी कम स्लो है पर साथ में सस्ता भी है ।

फास्ट चार्जर (घरेलू 3-फेस पावर कनेक्शन पर):अगर आपके घर में तीन-फेस बिजली कनेक्शन है तो आप फास्ट चार्जर का उपयोग कर सकते हैं। इससे बैटरी को फुल चार्ज करने में लगभग 5 घंटे लगते हैं। इस तरीके से चार्जिंग की लागत ₹1000–₹1200 प्रति 1000 किलोमीटर के बीच आती है, जो स्लो चार्जिंग से थोड़ी महंगी लेकिन समय की बचत करती है।

DC फास्ट चार्जर (पब्लिक चार्जिंग स्टेशन ):यह सबसे तेज़ चार्जिंग विकल्प है, जिसमें गाड़ी को मात्र 1 घंटे के भीतर फुल चार्ज किया जा सकता है। लेकिन यह तरीका सबसे महंगा भी है। DC फास्ट चार्जर से चार्जिंग की दर लगभग ₹18.49 प्रति KWh होती है, जिस पर 18% GST भी लागू होता है। ऐसे में एक बार फुल चार्ज करने पर खर्च ₹300 से ₹350 तक आ सकता है।

Tata Tiago EV कलर ऑप्शन्स जो दें आपकी पर्सनैलिटी को नया लुक

Tata Tiago EV न सिर्फ सस्ता और ईको-फ्रेंडली कार ही नहीं  है, बल्कि यह देखने में भी स्टाइलिश लगती है। इसका डिजाइन यूथफुल है और इसे कई आकर्षक रंगों में पेश किया गया है। यह कार कुल 5 शानदार कलर ऑप्शन्स में आती है जो हर टाइप के ग्राहक की पसंद को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं। इसमें Teal Blue सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला कलर है जो इसकी इलेक्ट्रिक पहचान को दर्शाता है। इसके अलावा Pristine White एक क्लासी और एलीगेंट लुक देता है, जबकि Daytona Grey एक स्पोर्टी और प्रीमियम फील के साथ आता है। Tropical Mist एक हल्का और फ्रेश टोन है जो गर्मी के मौसम में भी अच्छा लगता है। वहीं Midnight Plum उन लोगों के लिए है जो थोड़ी डार्क और रिच फिनिश पसंद करते हैं। कुल मिलाकर, Tata Tiago EV कलर के मामले में किसी भी पेट्रोल या डीजल कार से कम नहीं है और यह आपको एक परफेक्ट पर्सनल स्टाइल स्टेटमेंट बनाने का मौका देती है।

Tata Tiago EV – कीमत जो बजट में फिट बैठती है

Tata Tiago EV की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती कीमत है, जिसने इसे भारत की आम जनता के लिए पहली असली इलेक्ट्रिक कार बना दिया है। यह कार दो बैटरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है – 19.2 kWh (Medium Range) और 24 kWh (Long Range)। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.99 लाख से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹11.89 लाख तक जाती है। ऑन-रोड कीमत मॉडल और राज्य के अनुसार बदलती है, लेकिन दिल्ली जैसे शहरों में सब्सिडी और टैक्स बेनिफिट्स के बाद कीमत और भी किफायती हो जाती है। उदाहरण के लिए, XT MR वेरिएंट को एक यूज़र ने लगभग ₹9.5 लाख ऑन-रोड में खरीदा था, जिसपर बाद में ₹1 लाख की सब्सिडी भी मिली। इस तरह कुल मिलाकर ये गाड़ी उन्हें ₹8.5 लाख के आसपास पड़ी।सरकारी सब्सिडी, EV पॉलिसी और शहर के हिसाब से कीमतों में फर्क हो सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय डीलर से पूरी जानकारी लेना ज़रूरी है।

Disclaimer (अस्वीकरण): इस लेख में दी गई जानकारी Tata Tiago EV के एक रियल यूज़र के व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है। कीमत, रेंज, चार्जिंग कॉस्ट और सब्सिडी राज्य, शहर और समय के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले अधिकृत डीलर या कंपनी वेबसाइट से नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें। लेखक या प्रकाशक किसी भी प्रकार की गारंटी नहीं देता।

Also Read

Jaguar की गाड़ियां जो हैं अमीरों की पहली पसंद? जानिए इसके फीचर्स और कीमत

Land Rover Defender 2025: दमदार ऑफ-रोड SUV जिसकी भारत में हर कोई चाहता है झलक

Maruti Suzuki eVX – मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने शानदार लुक के साथ लॉन्च हो चुकी है भारत में