बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के नए 3.9 अपडेट का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे खिलाड़ियों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। 28 जुलाई 2025 को BGMI का नया धमाकेदार अपडेट रिलीज़ हो रहा है, और इस बार एक्शन होगा ट्रांसफॉर्मर्स के साथ!
जी हां, Optimus Prime और Megatron जैसे आइकॉनिक कैरेक्टर्स अब BGMI की दुनिया में दिखेंगे ज़बरदस्त एक्शन करते हुए।
BGMI 3.9 अपडेट: कब और कितने बजे होगा रिलीज़
रिलीज़ डेट: 28 जुलाई 2025
Android यूज़र्स: सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक (IST)
iOS यूज़र्स: सुबह 9:30 बजे से अपडेट मिलना शुरू होगा
यह एक फेज़-वाइज रोलआउट होगा, यानी सभी यूज़र्स को यह अपडेट धीरे-धीरे मिलेगा लेकिन 11:30 बजे तक सभी को मिल जाने की उम्मीद है।
BGMI 3.9 अपडेट में क्या होगा खास
ट्रांसफॉर्मर्स थीम मोड
एरंगल मैप में दो नए Hotdrop एरिया जोड़े गए हैं।
यहां आपको मिलेगा ट्रांसफॉर्मर्स का थीम्ड एक्शन और रोमांच।
Hoverboards और सुपरपावर्स
अब खिलाड़ी Hoverboard से ट्रैवल कर सकते हैं।
कुछ समय के लिए आप Optimus Prime या Megatron में ट्रांसफॉर्म भी हो सकेंगे!
स्पेशल थीम एरिया लूट
इन नए एरियाज़ में मिलेगी बेहतर गन, गियर और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स।
गेमप्ले में सुधार
ग्राफिक्स और स्मूदनेस में सुधार।
नए इवेंट्स और और भी कई फीचर्स जुड़ने वाले हैं।
BGMI 3.9 अपडेट कैसे करें डाउनलोड
Android यूज़र्स के लिए
Google Play Store खोलें
सर्च करें “BGMI”
Update बटन पर क्लिक करें
अपडेट होने के बाद गेम खोलें और मज़ा लें
iOS यूज़र्स के लिए
App Store खोलें
सर्च करें “BGMI”
Update दबाएं
डाउनलोड खत्म होते ही गेम खोलें
क्या ये अब तक का सबसे बड़ा BGMI अपडेट है
BGMI इससे पहले Jujutsu Kaisen, Dragon Ball Super, Godzilla vs. Kong, और Spider-Man जैसे बड़े कोलैब्स कर चुका है।
लेकिन Transformers की एंट्री इस बार गेम को पूरी तरह से सुपरएक्शन मोड में ले जाने वाली है। इसे अब तक का सबसे थ्रिलिंग और पावरफुल अपडेट कहा जा सकता है!
नोट कर लीजिए तारीख – 28 जुलाई
सुबह-सुबह अपने डिवाइस को अपडेट करना ना भूलें, वरना मिस हो सकता है ट्रांसफॉर्मिंग एक्शन का असली मज़ा!