देशभर के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। NEET PG Result 2025 अब जल्द ही जारी होने वाला है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) इस परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा। लाखों उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिजल्ट कहां होगा जारी?
NEET PG 2025 का रिजल्ट केवल NBE की आधिकारिक वेबसाइट (nbe.edu.in) पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज कर के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

ऐसे करें NEET PG Result 2025 डाउनलोड
सबसे पहले nbe.edu.in पर जाएं। होमपेज पर “NEET PG Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। अब अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें। सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
स्कोरकार्ड में क्या होगा खास?
NEET PG 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफिकेशन स्टेटस जैसी अहम जानकारी होगी। यही स्कोर काउंसलिंग प्रक्रिया और मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दिलाने में सबसे बड़ा आधार बनेगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में दी गई जानकारी विभिन्न शैक्षणिक पोर्टल्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। NEET PG Result 2025 से जुड़ी सटीक और ताज़ा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को केवल NBE की आधिकारिक वेबसाइट (nbe.edu.in) पर ही भरोसा करना चाहिए। यहां दी गई जानकारी में बदलाव संभव है।
Also read
CGBSE Supplementary Result 2025: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड
CSIR NET Result 2025 June: जल्द होगा जारी, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
JAIIB Exam Date 2025: यहाँ देखें परीक्षा की तारीख और ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड