Vietnam की VinFast कंपनी अब भारत में अपने पहले दो इलेक्ट्रिक SUV, VF6 (B‑सेग्मेंट) और VF7 (C‑सेग्मेंट), लॉन्च करने जा रही है। इन मॉडल्स को Bharat Mobility Global Expo 2025 में पेश किया गया।
लॉन्च और बुकिंग जानकारी
इन दोनों मॉडल्स की प्री‑बुकिंग 15 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है,जिसकी बुकिंग अमाउंट ₹21,000 मात्र है और यह पूरी तरह रिफंडेबल है पूरे भारत में 27 शहरों में 32‑35 डीलरशिप्स स्थापित की जा रही हैं, और सितंबर‑अगस्त 2025 तक लॉन्च का लक्ष्य रखा गया है
VinFast VF6 की खास बातें
VinFast VF6 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है जिसमें 59.6 kWh की बैटरी लगी है। यह एक बार चार्ज करने पर करीब 440 किलोमीटर तक चल सकती है । इसमें इलेक्ट्रिक मोटर से करीब 201 PS की पावर और 310 Nm का टॉर्क मिलता है, जिससे ड्राइव करना स्मूद और पावरफुल लगता है। गाड़ी का डिजाइन भी काफी आकर्षक है – इसमें ब्लैक ग्रिल, एलईडी डीआरएल और 18‑इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। अंदर की बात करें तो VF6 में 12.9‑इंच की बड़ी टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, और 360‑डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें लेवल‑2 ADAS तकनीक भी दी गई है जिसमें एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
कलर का प्रदर्शन
VF6 कुल 6 रंगों में उपलब्ध होगी – Jet Black, Crimson Red, Urban Mint, Zenith Grey, Desat Silver और Infinity Blanc।
VinFast VF7 की खास बातें
VinFast VF7 VF6 से थोड़ा बड़ा और ज्यादा पावरफुल मॉडल है। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं Eco वर्जन में 70.8 kWh और AWD वर्जन में 75.3 kWh की बैटरी। Eco वर्जन की पावर 201 PS है, जबकि AWD वर्जन में 354 PS तक की ताकत मिलती है, जिससे यह SUV सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। रेंज की बात करें तो Eco वर्जन लगभग 450 किलोमीटर, और AWD वर्जन लगभग 431 किलोमीटर तक चल सकती है। VF7 में 15‑इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग, HUD, पैनोरमिक रूफ, 360‑डिग्री कैमरा, 8 एयरबैग और लेवल‑2 ADAS सिस्टम भी मिलता है जिसमें ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, लेन डिपार्चर वार्निंग और क्रूज़ कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
कीमत क्या होगी?
VinFast VF6 की अनुमानित कीमत भारत में ₹18 लाख से ₹24 लाख के बीच हो सकती है। VinFast VF7 की कीमत ₹35 लाख से ₹45 लाख के आसपास रहने की संभावना है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न विश्वसनीय समाचार स्रोतों, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑटोमोबाइल पोर्टल्स और पब्लिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। विनफास्ट (VinFast) द्वारा समय-समय पर मॉडल्स, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारियों में बदलाव किया जा सकता है। कृपया बुकिंग या खरीदारी से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से पुष्टि अवश्य करें। इस लेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है, यह किसी भी प्रकार की वित्तीय या उत्पाद खरीद सलाह नहीं है।
Also Read
Aditya Infotech IPO: ₹303 का जबरदस्त मुनाफ़ा? Allotment आज, Listing जल्दी – यहां जानिए सब कुछ